सिलीगुड़ी: उत्तर बंगाल के रियल एस्टेट भविष्य पर आईसीसीका सम्मेलन‎

FB_IMG_1778875427831

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी के ईस्टर्न बाईपास से सटे एक होटल में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स(आईसीसी) के तत्वावधान में उत्तर बंगाल के रियल एस्टेट उद्योग के भविष्य को लेकर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित किया गया।
‎इस सम्मेलन में दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष वक्ता के रूप में प्रसिद्ध ज्योतिषी एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. जय मादन उपस्थित थीं।
‎सम्मेलन में रियल एस्टेट, वास्तुकला और वास्तु शास्त्र क्षेत्र के अनेक विशेषज्ञों ने भाग लिया और उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। आधुनिक रियल एस्टेट में वास्तु शास्त्र पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. जय मादन ने अपने अनुभव और विचार साझा किए।
‎“भारत के रियल एस्टेट का भविष्य” विषय पर एक विशेष संवाद सत्र में उद्योग के संभावनाओं और चुनौतियों पर विस्तृत चर्चा की गई। डिजिटल युग में रियल एस्टेट विपणन पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र यशस्वी श्रॉफ द्वारा संचालित किया गया, जबकि प्रसिद्ध वास्तुकार बॉबी मुखर्जी ने वास्तुकला पर नए विचार प्रस्तुत किए।
‎आयोजकों के अनुसार, यह सम्मेलन उत्तर बंगाल के रियल एस्टेट क्षेत्र में नए अवसरों के द्वार खोलेगा और उद्योग के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

About Author

Advertisement