सिलिगुड़ी: सिलिगुड़ी के प्रसिद्ध स्थान विधान बाजार स्थित नेताजी केबिन में पश्चिम बंगाल के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सामिक भट्टाचार्य के साथ लोकसभा सांसद राजु बिष्ट की मुलाकात तथा चाय पर चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान सांसद ने वहां उपस्थित स्थानीय निवासियों के साथ चाय पीते हुए विभिन्न विषयों पर खुलकर चर्चा की। विशेष रूप से क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, विकास की संभावनाओं तथा जनसामान्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
इस अवसर पर सांसद बिष्ट ने स्थानीय लोगों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आवश्यक पहल तथा जनहित से जुड़े विषयों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की।








