गंगटोक: सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) और पश्चिम बंगाल के पर्यटन एवं संसदीय कार्य मंत्री डा. शंकर घोष के बीच मुलाकात हुई है।
मुख्यमंत्री तामांग द्वारा अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, शनिवार को उनके सरकारी आवास पर यह मुलाकात हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री तामांग ने मंत्री डा. घोष को पारंपरिक खादा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया।
मुख्यमंत्री तामांग ने उल्लेख किया कि बैठक में आपसी हित, सुशासन तथा सिक्किम और पश्चिम बंगाल के बीच सहयोग को और मजबूत करने के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। इसके साथ ही दोनों राज्यों की जनता और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचारों और अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री तामांग ने कहा कि वे आगामी दिनों में भी दोनों राज्यों के बीच निरंतर संवाद और व्यापक सहयोग की अपेक्षा रखते हैं।





