टोक्यो: हाल ही में हुए आम चुनाव में भारी बहुमत हासिल करने के बाद सनाए तकाइची को बुधवार को संसद द्वारा औपचारिक रूप से फिर से जापान का प्रधानमंत्री नियुक्त किया जाएगा। वह अपने दूसरे कार्यकाल के लिए नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगी।
तकाइची जापान की सैन्य क्षमता को मजबूत करने, हथियारों के निर्यात को बढ़ावा देने और आव्रजन नीतियों को सख्त बनाने के पक्ष में हैं। उन्होंने घरेलू महंगाई से राहत देने के लिए खाद्य उत्पादों पर दो वर्षों तक बिक्री कर में कटौती का प्रस्ताव भी रखा है।
हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि उनकी उदार राजकोषीय नीतियों से महंगाई बढ़ सकती है और जापान के भारी राष्ट्रीय कर्ज को कम करने के प्रयासों में देरी हो सकती है।
तकाइची अगले महीने होने वाले एक महत्वपूर्ण शिखर सम्मेलन की तैयारी कर रही हैं, जिसमें उनकी मुलाकात अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने की संभावना है। ट्रंप अप्रैल में चीन का दौरा करेंगे।
उनकी वापसी को जापान की रक्षा नीति, आर्थिक दिशा और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।









