मियामी: इटली के स्टार खिलाड़ी यानिक सिनर ने मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल में उन्होंने चेक रिपब्लिक के जिरी लेहेका को ६-४, ६-४ से हराया। इस जीत के साथ सिनर ने सनशाइन डबल (इंडियन वेल्स और मियामी ओपन दोनों में चैंपियन बनने) भी पूरा किया।
यानिक सिनर २०१७ में रोजर फेडरर के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने दोनों टूर्नामेंट में एक भी सेट गंवाए बिना खिताब जीते, और यह उपलब्धि उन्हें विश्व के पहले खिलाड़ी के रूप में दर्ज कराती है।
२४ वर्षीय सिनर ने कुछ दिन पहले ही इंडियन वेल्स में खिताब जीता था। इस जीत के साथ वह सनशाइन डबल पूरा करने वाले आठवें पुरुष खिलाड़ी बने। इससे पहले नोवाक जोकोविच और फेडरर कई बार यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।
महिला एकल में यह सनशाइन डबल आर्यना सबालेंका ने पूरी की। बेलारूस की सबालेंका ने फाइनल में अमेरिका की कोको गौफ को ६-२, ४-६, ६-३ से हराया।
सिनर ने इस जीत के बाद कहा, “मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह संभव होगा। इसलिए मैं अपनी इस उपलब्धि से बहुत खुश हूं।”
सिनर ने एटीपी मास्टर्स १००० स्तर पर लगातार ३४ सेट जीतकर अपना असाधारण रिकॉर्ड भी बढ़ाया, जो पिछले साल पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ था।
वर्तमान में एटीपी रैंकिंग में सिनर शीर्ष स्थान पर रहने वाले कार्लोस अल्काराज से केवल ११९० अंक पीछे हैं। मियामी ओपन फाइनल उनके करियर में पहला मास्टर्स १००० फाइनल भी था।









