नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग २०२६ के बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लेते हुए दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को इंग्लैंड के डेविड पेन की जगह टीम में शामिल किया है। पेन पैर की चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
पेन ने इस सीजन में दो मैच खेलकर दो विकेट लिए थे। फ्रेंचाइजी ने कोएत्जी को २ करोड़ रुपये में साइन किया है। कोएत्जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभवी खिलाड़ी हैं और अब तक ४ टेस्ट, १४ वनडे और १८ टी२० अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल ६७ विकेट ले चुके हैं।
आईपीएल में वह पहले मुंबई इंडियंस (२०२४) और गुजरात टाइटन्स (२०२५) का हिस्सा रह चुके हैं। आईपीएल में उन्होंने १४ मैचों में १५ विकेट लिए हैं। उनके आने से हैदराबाद की गेंदबाजी और मजबूत मानी जा रही है।
टीम फिलहाल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है। नियमित कप्तान पैट कमिंस की कमी टीम को खल रही है। कमिंस के २३–२४ अप्रैल तक टीम से जुड़ने की संभावना है। उनकी गैरमौजूदगी में ईशान किशन टीम की कप्तानी कर रहे हैं।











