​लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बना आरसीबी

IMG-20260601-WA0000

अहमदाबाद: विराट कोहली के नाबाद ७५ रन की मदद से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) लगातार दूसरी बार आईपीएल चैंपियन बन गया। रविवार के दिन नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को ५ विकेट से हरा दिया। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद लगातार 2 बार खिताब जीतने वाली तीसरी टीम भी बन गई है।
​टॉस जीतकर गुजरात टाइटंस ने २० ओवर में ८ विकेट खोकर १५५ रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने १८ ओवर में ही ५ विकेट खोकर १६१ रन बनाते हुए एक यादगार जीत हासिल कर ली। आरसीबी के लिए कोहली ने ४२ बॉल में ९चौकों और ३ छक्कों की मदद से नाबाद ७५ रन की पारी खेली। इसके अलावा जितेश शर्मा ११ रन पर नाबाद रहे। वेंकटेश अय्यर ने ३२ और टिम डेविड ने २४ रन का योगदान दिया।
​कोहली और उनके ओपनिंग जोड़ीदार वेंकटेश ने पहले विकेट के लिए ४.३ ओवर में ६२ रनों की पार्टनरशिप की। वेंकटेश ने १६ बॉल खेलकर ४ चौके और २ छक्के लगाए। कप्तान रजत पाटीदार १५ रन बनाकर आउट हुए। आरसीबी ने बीच में लगातार विकेट खोए, फिर भी कोहली ने दबाव के समय एकदम संयम के साथ खेलकर टीम को जीत दिला दी। गुजरात के बॉलरों में राशिद खान को २ विकेट मिले।
​गुजरात की पारी: वाशिंगटन सुंदर का अर्द्धशतक भी नहीं आया काम
​इससे पहले मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए गुजरात की शुरुआत एकदम खराब रही। कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन की ओपनिंग जोड़ी के साथ-साथ अनुभवी जोस बटलर भी जल्द आउट हो गए, जिसकी वजह से टीम बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। गुजरात के बैटर केवल ३ छक्के ही मार सके।
​खास बात: एकदम भारी दबाव के समय में वाशिंगटन सुंदर ने अर्द्धशतक बनाकर टीम को संभाला। वाशिंगटन ने ३७ बॉल में नाबाद ५० रन बनाए, जिसमें ५ चौके शामिल हैं।
​आरसीबी के बॉलरों में पेसर रासिख सलाम ने सबसे ज्यादा ३ विकेट लिए। इसके अलावा भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड के खाते में २-२ विकेट गए। गुजरात ने आज फॉर्म में चल रहे सुदर्शन को शुरू में ही खो दिया, जो खाली १२ रन बना सके। उसके तुरंत बाद ही हेजलवुड ने गिल को अपना शिकार बनाया। इस तरह खाली २६ रन पर दोनों ओपनरों को खोने के बाद गुजरात फिर सिर उठा ही नहीं सका।
​बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन पाने वाले निशांत सिंधु भी खाली २० रन ही बना पाए। वहीं, अपने बेस्ट फॉर्म से कोसों दूर दिख रहे बटलर के संघर्ष को क्रुणाल पांड्या ने खत्म किया। बटलर ने १९ रन का योगदान दिया। इस बीच ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने लगातार रन बनाते हुए नीचे के क्रम के बैटरों के साथ मिलकर टीम को १५५ रन तक पहुंचाया। अरशद खान ने १५ रन का योगदान दिया, जबकि राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर और राशिद खान ७-७ रन बनाकर आउट हुए।

About Author

Advertisement