राहुल गांधी-प्रियंका गांधी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात

kagarasa-sasatha-rahal-gathha-parayaka-gathha-na-natana-gadakara-sa-ka-malkata_db48f9e94accd72774c7a398da6ce658

बस-ट्रक उद्योग के मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली: संसद भवन परिसर में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।
बुधवार सुबह राजस्थान से बस और ट्रक बॉडी मैन्युफैक्चरर्स का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्याओं को लेकर राहुल गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल ने उद्योग से जुड़े नीतिगत मुद्दों और नए नियमों के कारण आ रही कठिनाइयों को विस्तार से उनके सामने रखा।
इसके बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा उन्हें साथ लेकर नितिन गडकरी से मिले, ताकि इन समस्याओं का समाधान निकाला जा सके।
बैठक के दौरान उद्योग से जुड़े नियमों, संभावित बदलावों और उनके कारोबार पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा हुई।

About Author

Advertisement