​राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू १८ जून से मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर

ae860e1c-d484-4b32-ab81-fe940e8a4935

नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू १८ जून से २२ जून तक मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर आ रही हैं। इस अवधि के दौरान वह बैतूल, ओंकारेश्वर, जबलपुर और ग्वालियर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी, जबकि श्योपुर में प्रसिद्ध कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी।
​जिला प्रशासन के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू १८ जून सुबह ९:२५ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बैतूल के लिए प्रस्थान कर सुबह ११:१० बजे ब्रह्माकुमारीज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद दोपहर १२:२० बजे बैतूल से ओंकारेश्वर के लिए प्रस्थान कर दोपहर १:४० बजे ओंकारेश्वर पहुंचेंगी।
​वह शाम ६:२० बजे ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन कर आरती कार्यक्रम में शामिल होंगी। राष्ट्रपति मुर्मू ओंकारेश्वर स्थित एनएचडीसी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी।
​निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, १९ जून को वह ओंकारेश्वर में सुबह ९:५० बजे अंतर्राष्ट्रीय सिकल सेल एनीमिया दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इसके बाद सुबह ११:३० बजे ओंकारेश्वर से प्रस्थान कर दोपहर १२:१५ बजे इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगी और दोपहर १२:२५ बजे पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगी।
​राष्ट्रपति मुर्मू २० जून शाम ६:१० बजे विमान से जबलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। वहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगी और रात्रि विश्राम जबलपुर स्थित सर्किट हाउस में करेंगी।
​२१ जून को वह सुबह ७:२० बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। इस कार्यक्रम के बाद सुबह ११:४० बजे दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर के ३६वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
​इसके बाद दोपहर १:२० बजे जबलपुर एयरपोर्ट से ग्वालियर के लिए प्रस्थान कर दोपहर २:२० बजे ग्वालियर पहुंचेंगी। वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान कर दोपहर ३:३५ बजे कूनो अतिथि गृह पहुंचेंगी। वह कूनो अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगी।
​२२ जून सुबह ६:३० बजे राष्ट्रपति मुर्मू कूनो नेशनल पार्क का दौरा करेंगी। इसके बाद सुबह १०:२० बजे कूनो नेशनल पार्क हेलीपैड से प्रस्थान कर सुबह ११:०५ बजे ग्वालियर एयरपोर्ट पहुंचेंगी। ग्वालियर एयरपोर्ट से सुबह ११:१५ बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी।
​राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए संबंधित जिलों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक तैयारियों को तेज कर दिया गया है। बैतूल में उनके आगमन से पहले ट्रायल लैंडिंग और कारकेड (काफिला) रिहर्सल भी आयोजित की जाएगी।

About Author

Advertisement