रसुवा के बाढ़ प्रभावित नेपाल को भारत की ३० टन राहत

IMG-20260826-WA0100

काठमांडू: रसुवा जिले में आई भीषण बाढ़ के बाद नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए भारत ने करीब ३० टन राहत सामग्री भेजने का निर्णय लिया है। आवश्यक सामग्री को जल्द से जल्द नेपाल पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना के दो विमान भेजने की तैयारी की गई है। पहला विमान बुधवार को ही राहत सामग्री लेकर नेपाल के लिए रवाना होगा, जबकि दूसरा विमान गुरुवार को भेजने की तैयारी है।
बाढ़ से रसुवा, धादिंग और नुवाकोट जिले प्रभावित हुए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड के अनुसार, रसुवा में बाढ़ के बाद ३८४ पर्यटक लापता हैं। इनमें २९१ विदेशी और ९३ नेपाली नागरिक हैं। लापता लोगों में १०५ भारतीय और ३८ अनिवासी भारतीय नागरिक शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के नागरिक भी लापता हैं।

About Author

Advertisement