मोदी जी२० शिखर सम्मेलन में भाग लेने दक्षिण अफ्रीका रवाना

G6PjlHdacAAnhYF

बाेलें: ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना के साथ भारत का दृष्टिकोण रखूंगा’

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को तीन दिवसीय यात्रा पर दक्षिण अफ्रीका रवाना हुए, जहाँ वह जोहानिसबर्ग में आयोजित होने वाले जी२० शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह पहली बार है कि जी२० शिखर सम्मेलन अफ्रीकी महाद्वीप में हो रहा है, जिससे इस सम्मेलन का महत्व और बढ़ गया है।
प्रस्थान से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह ‘वसुधैव कुटुंबकम’ तथा ‘एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य’ की भावना के अनुरूप भारत का दृष्टिकोण विश्व मंच पर प्रस्तुत करेंगे।
प्रधानमंत्री २१ से २३ नवंबर तक दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पर रहेंगे। यात्रा दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा के निमंत्रण पर हो रही है।
केंद्र सरकार द्वारा साझा जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी सम्मेलन के तीनों सत्रों को संबोधित करेंगे और दुनिया के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे।
मोडी ने ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर लिखा: “मैं दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में होने वाले जी२० शिखर सम्मेलन में भाग लेने जा रहा हूँ। यह सम्मेलन विशेष महत्व रखता है क्योंकि इसका आयोजन अफ्रीका में हो रहा है। इसमें अनेक वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि भारत की २०२३ की अध्यक्षता के दौरान अफ्रीकी संघ को जी२० की सदस्यता प्रदान की गई थी, जो ऐतिहासिक कदम था। इस वर्ष के जी२० की थीम—‘एकजुटता, समानता और स्थिरता’—दक्षिण अफ्रीका द्वारा नई दिल्ली तथा रियो दी जेनेरियो के पिछले निष्कर्षों को आगे बढ़ाती है।
मोदी ने कहा कि वह नेताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चाओं और निर्धारित छठे आईबीएसए शिखर सम्मेलन में भागीदारी के लिए उत्सुक हैं।
दक्षिण अफ्रीका स्थित भारतीय समुदाय के साथ होने वाली मुलाकात को लेकर भी उन्होंने उत्साह व्यक्त किया। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सम्मेलन में भारत व ग्लोबल साउथ से जुड़े सभी प्रमुख मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

About Author

Advertisement