मेघालय: विलियमनगर में ‘बिसिक हेल्पिंग हैंड्स’ द्वारा जरूरतमंद परिवारों को गर्म कपड़ों का वितरण

IMG-20261011-WA0080

विलियमनगर, ईस्ट गारो हिल्स: बिसिक हेल्पिंग हैंड्स समूह से जुड़े युवाओं ने ईस्ट गारो हिल्स के विलियमनगर क्षेत्र में गरीब एवं असहाय लोगों की सहायता करने के उद्देश्य से गर्म कपड़ों का वितरण किया।
शनिवार को विलियमनगर बाजार से शुरू किए गए इस अभियान के तहत मंडलग्रे क्षेत्र के दोराकग्रे और बानसिंगग्रे गांवों में पहुंचकर ३०० से अधिक गर्म कपड़े जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच वितरित किए गए।
इस सामाजिक सेवा अभियान में समूह के १० युवा शामिल हुए। अभियान के दूसरे चरण के तहत भी गर्म कपड़ों के वितरण का कार्य जारी रखने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही, समूह ने अन्य युवाओं से भी इस नेक कार्य में शामिल होकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की अपील की है।
बिसिक हेल्पिंग हैंड्स समूह का गठन स्थानीय समुदाय के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के उद्देश्य से किया गया है। समूह केवल कपड़ों के वितरण तक ही सीमित नहीं रहना चाहता, बल्कि शिक्षा और समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बना रहा है।
समाज सेवा में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और जरूरतमंद समुदाय के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से की गई समूह की यह पहल एक सराहनीय सामाजिक प्रयास है।

About Author

Advertisement