शिलांग: जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी), री-भोई, मेघालय ने हाल ही में घोषित सीबीएसई कक्षा १० की परीक्षा में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। विद्यालय ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर अपने उच्च शैक्षणिक स्तर को एक बार फिर साबित किया है।
विद्यालय प्रशासन की ओर से गुरुवार को दी गई जानकारी के अनुसार प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण पाँच छात्र-छात्राओं में बंडिलांग पोहताम ने ९१.८० प्रतिशत, बेटश्वाडाफी खारसोहनोह ने ९०.२० प्रतिशत, एलिजाबेथ एल ट्रन ने ८५.६० प्रतिशत, बन्यल्ला एम कुर्बाह ने ८५.६० प्रतिशत तथा एरिका डोना लिंगदोह नोंगलाइट ने ८५.६० प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।
इसी प्रकार विषयवार सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में अंग्रेजी में बेटश्वाडाफी खारसोहनोह ने ९७/१००, गणित में रिडेला मुक्टिएह ने ९६/१०० तथा सूचना प्रौद्योगिकी में बंडिलांग पोहताम ने ९६/१०० अंक हासिल किए हैं।








