ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करने कोलकाता आ रहे हैं अरविंद केजरीवाल

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), default quality?

कोलकाता: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री तथा आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के समर्थन में प्रचार करने के लिए कोलकाता आ रहे हैं।
तृणमूल कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, पार्टी के आमंत्रण पर केजरीवाल आगामी २६ और २७ अप्रैल को कोलकाता के भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में ममता बनर्जी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे।
उल्लेखनीय है कि राज्य में पहले चरण का मतदान २३ अप्रैल को संपन्न हो चुका है। इससे पहले बुधवार को अरविंद केजरीवाल ने ममता बनर्जी से टेलीफोन पर बातचीत की थी, जिसके बाद उन्होंने यह जानकारी सामाजिक माध्यम पर साझा की।
केजरीवाल ने लिखा कि उन्होंने हाल ही में ममता दीदी से बात की और उनके प्रति पूर्ण एकजुटता तथा समर्थन व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी एक कठिन और महत्वपूर्ण लड़ाई लड़ रही हैं, जो भारत के लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग सहित विभिन्न संस्थाओं के दुरुपयोग के बावजूद भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में पराजित होगी।

About Author

Advertisement