मनिका बत्रा क्वार्टर फाइनल में

IMG-20251025-WA0131

नयी दिल्ली: स्टार भारतीय पैडलर मनिका बत्रा ने शनिवार को लंदन में ३००,००० डॉलर पुरस्कार राशि के डब्ल्यूटीटी स्टार कंटेंडर टूर्नामेंट में दुनिया की १२वें नंबर की खिलाड़ी चीन की शि जुन्याओ को हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
दुनिया की ४३ नंबर की खिलाड़ी और १६वीं वरीय बत्रा ने ३७ मिनट तक चले राउंड ऑफ 16 मुकाबले में चौथी वरीय चीनी खिलाड़ी को ११-६, ११-४, ८-११, ११-९ से हरा दिया।
सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय खिलाड़ी का सामना कोरिया की पांचवीं वरीय शिन यूबिन और चीनी ताइपे की नौवीं वरीय चेंग आई-चिंग के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।

About Author

Advertisement