मणिपुर: प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक का एक कैडर गिरफ्तार

AA1YBFlk

इम्फाल: मणिपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने उग्रवादियों के खिलाफ तलाशी अभियान तेज करते हुए गिरफ्तारी का क्रम जारी रखा है। इसी दौरान इम्फाल पूर्वी जिले में चलाए गए एक अभियान में प्रतिबंधित संगठन प्रेपाक के एक कैडर को गिरफ्तार किया गया।
मणिपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा सोमवार को जारी बयान के अनुसार, रविवार को सुरक्षा बलों ने इम्फाल पूर्वी जिले के साओम्बुंग खुनजाओ क्षेत्र से प्रेपाक के एक सक्रिय कैडर को पकड़ा। यह क्षेत्र लामलाई थाना के अंतर्गत आता है।
गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान अंगोम सना मीतेई उर्फ श्यामचंद (५८) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह मूल रूप से विष्णुपुर जिले के तोरबुंग सबल लीकाई क्षेत्र का निवासी है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी से मामले के संबंध में आगे की पूछताछ जारी है।

About Author

Advertisement