भोटेकोशी में भीषण बाढ़ का कहर: ३८९ शव बरामद, ४६६ घायल व रेस्क्यू; नदी तटीय इलाकों में मची तबाही

IMG-20260827-WA0096

​काठमांडू(नेत्र बिक्रम बिमली): नेपाल के रसुवा जिले में स्थित भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। नेपाल पुलिस द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ की चपेट में आने से अब तक देश के विभिन्न हिस्सों से ३८९ लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि ४६६ घायलों एवं प्रभावितों को सुरक्षित निकालकर रेस्क्यू किया गया है।
​पुलिस के मुताबिक, बाढ़ के तेज बहाव के कारण शव बहकर निचले तटीय जिलों तक पहुंच गए हैं। सबसे अधिक १३७ शव चितवन जिले से मिले हैं। इसके अलावा नवलपरासी (पूर्व) में ८७, धादिंग में ३३, गोरखा में ३२, तनहुं में २८ और नवलपरासी (पश्चिम) में २७ शव बरामद हुए हैं। बाढ़ के उद्गम स्थल रसुवा में १७ तथा पड़ोसी जिले नुवाकोट में २८ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
​बचाए गए और घायल ४६६ लोगों में से सर्वाधिक २८९ लोग रसुवा के हैं। इसके अतिरिक्त नुवाकोट से ९०, काठमांडू से ८४ और धादिंग से ३ लोगों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रभावित इलाकों में नेपाल सेना, पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चलाया जा रहा है।

About Author

Advertisement