भोटेकोशी बाढ़ के बाद चीन और भारत से ‘जलवायु न्याय मुआवजा’ मांगने से पीछे हटा नेपाल

IMG-20260903-WA0074

नई दिल्ली: ​नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने स्पष्ट किया है कि उनका देश भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ के लिए चीन या भारत सहित किसी भी विशिष्ट देश से अलग से “जलवायु न्याय मुआवजे” की मांग नहीं कर रहा है।
​काठमांडू में चीनी राजदूत झांग माओमिंग के साथ हुई बैठक में विदेश मंत्री खनाल ने कहा कि नेपाल बाढ़ राहत को द्विपक्षीय अनुदान और मानवीय सहायता के रूप में देखता है, न कि किसी देश पर हर्जाने के दावे के रूप में। इस दौरान उन्होंने चीन द्वारा प्रदान की गई त्वरित सहायता के लिए धन्यवाद भी व्यक्त किया।
​इससे पहले एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने कहा था कि वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में नेपाल का योगदान नगण्य होने के बावजूद वह जलवायु परिवर्तन के गंभीर परिणाम भुगत रहा है, इसलिए नेपाल अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जलवायु क्षतिपूर्ति का मुद्दा उठाएगा।
​नेपाल लंबे समय से यह तर्क देता रहा है कि हिमालयी क्षेत्रों में ग्लेशियरों का पिघलना और पर्यावरण विनाश से केवल नेपाल ही नहीं, बल्कि पूरा दक्षिण एशिया प्रभावित हो सकता है।

About Author

Advertisement