भारत-नेपाल सहयोग: शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में पाँच नई परियोजनाओं के लिए समझौता पर हस्ताक्षर

IMG-20250721-WA0135

काठमांडू: भारत सरकार की अनुदान सहायता में नेपाल में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी पाँच उच्च प्रभाव सामुदायिक विकास परियोजनाओं (हाई इम्पैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स – एचआइसीडिपि) को लेकर समझौता (एमओयु) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह हस्ताक्षर भारत सरकार की ओर से भारतीय दूतावास, नेपाल सरकार के संघीय मामिला तथा सामान्य प्रशासन मन्त्रालय और परियोजना क्रियान्वयन निकायों के बीच सम्पन्न हुए।
इन पाँच परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग ३९ करोड़ नेपाली रूपया है। ये परियोजनाएँ निम्नानुसार हैं:
श्री जन शक्ति माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण – बटेश्वर-३, बटेश्वर गाउँपालिका, धनुषा
श्री महोबनी पदम माध्यमिक विद्यालय का निर्माण – पोखरिया नगरपालिका, पर्सा
श्री बसुकी माध्यमिक विद्यालय का निर्माण – मेल्लेख गाउँपालिका, अछाम
बेंगा साह माध्यमिक विद्यालय का स्कूल भवन, छात्रावास एवं पुस्तकालय निर्माण – प्रसौनी गाउँपालिका-२, बारा
५ शैय्या वाले अस्पताल भवन का निर्माण – नासों गाउँपालिका-५, मनाङ
ये परियोजनाएँ नेपाल सरकार की स्थानीय इकाइयों, नगरपालिकाओं एवं गाउँपालिकाओं के सहयोग से क्रियान्वित की जाएँगी।
इन ढाँचागत परियोजनाओं के निर्माण से स्थानीय समुदायों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध होंगी।
गौरतलब है कि वर्ष२००३ से अब तक भारत सरकार ने नेपाल में कुल ५७९ उच्च प्रभाव विकास परियोजनाओं की शुरुआत की है, जिनमें से ४९६ परियोजनाएँ पूर्ण हो चुकी हैं। ये परियोजनाएँ नेपाल के सातों प्रदेशों में स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, संपर्क, स्वच्छता और सार्वजनिक सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में क्रियान्वित की गई हैं। शेष परियोजनाएँ विभिन्न चरणों में हैं।
भारत और नेपाल के बीच गहरा और बहुआयामी द्विपक्षीय सहयोग रहा है। एचआइसीडिपि परियोजनाओं का कार्यान्वयन इस बात का प्रमाण है कि भारत सरकार नेपाल सरकार के प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में आधारभूत ढाँचे को मजबूत कर जनसशक्तिकरण के प्रयासों में निरंतर सहयोग कर रही है।

About Author

Advertisement