नई दिल्ली:”केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत में अमेरिका के राजदूत श्री सर्जियो गोर से मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं के बीच सुरक्षा के क्षेत्र में, विशेष रूप से आतंकवाद और मादक पदार्थों की तस्करी (काउंटर-नारकोटिक्स) के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
गृह मंत्री शाह ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत, भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी (कंप्रिहेंसिव ग्लोबल स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप)) को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस द्विपक्षीय संबंधों का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों की जनता को इसका सीधा लाभ पहुंचाना है।









