भवानीपुर में हाई-प्रोफाइल मुकाबला, शुभेंदु अधिकारी ने शुरू किया चुनाव प्रचार

Screenshot_20260320_133805_Facebook

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की चर्चित विधानसभा सीट भवानीपुर में गुरुवार को राजनीतिक माहौल उस समय और गरमा गया, जब विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने यहां से भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान की औपचारिक शुरुआत की।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ सीधे मैदान में उतरते हुए उन्होंने इस सीट को हाई-प्रोफाइल मुकाबले में बदल दिया है। दिल्ली से कोलकाता पहुंचने के बाद अधिकारी सीधे चकबेरिया रोड स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे और वहां से रैली निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।
रैली के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उन्हें जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और वे पूरे निर्वाचन क्षेत्र में व्यापक प्रचार करेंगे। उन्होंने दावा किया कि वे २५ हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे।
इस दौरान भाजपा और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चकबेरिया रोड इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। भाजपा समर्थक जश्न मना रहे थे, जबकि तृणमूल समर्थक “जय बांग्ला” और “ममता बनर्जी जिंदाबाद” के नारे लगा रहे थे।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोलकाता पुलिस की भारी तैनाती की गई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग रखते हुए किसी भी अप्रिय घटना को टाल दिया।
बाद में शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर थाने पहुंचे और आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को धमकाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनके प्रचार में बाधा डाली गई, तो वे धरना देंगे। दो सीटों से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह निर्णय नरेंद्र मोदी के निर्देश पर लिया गया है।

About Author

Advertisement