बिर्तामोड: नेपाली कांग्रेस रामेछाप के जिला नेता भरत चौलागाईं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चौलागाईं को आज (गुरुवार) की शाम को रामेछाप के मंथली से गिरफ्तार किया है। कांग्रेस संस्थापन पक्ष के चौलागाईं १५ वें महाधिवेशन की तैयारी बैठक में भाग लेने के लिए मंथली पहुँचे थे। वे नेपाली कांग्रेस के महाधिवेशन प्रतिनिधि हैं।
बताया गया है कि उच्च पदस्थ व्यक्तियों के नाम पर पैसे वसूल करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। चौलागाईं द्वारा रकम वसुली के लिए जो डिल किया था उसका अडियो सीआईबी को मिला है। बताया गया है कि कुछ प्रमाण प्राप्त हुए हैं । पूछताछ के लिए उन्हें नियंत्रण में लिया गया है।





