ब्रिगेड मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण

IMG-20260312-WA0031

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में होने वाले कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होने वाले हैं।
सूत्रों के अनुसार केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्यक्रम में आने का आग्रह किया है। यह कार्यक्रम अगले शनिवार को कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में आयोजित किया जाएगा।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान पश्चिम बंगाल में चल रही कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं से जुड़े विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। केंद्र सरकार का कहना है कि इन परियोजनाओं से राज्य में परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में मदद मिलेगी।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कार्यक्रम में शामिल होंगी या नहीं। इस संबंध में मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
राजनीतिक हलकों में अब इस बात पर नजर बनी हुई है कि राज्य सरकार इस निमंत्रण को लेकर क्या फैसला करती है।

About Author

Advertisement