कोलकाता: “रंग पानसी” के पहल पर चौथे वर्ष की चित्र प्रदर्शनी का शुभ उद्घाटन बिरला अकादमी में हुआ। बिरला अकादमी कला एवं संस्कृति के चौथे तल पर रंग पानसी समूह की चित्र प्रदर्शनी शुरू हुई है। यह चित्र प्रदर्शनी १५ मार्च तक चलेगी। मंगलवार को इस प्रदर्शनी का उद्घाटन चित्रकार एवं अध्यापक माइकल बोस ने किया।
यहां दर्शक एक समूह युवा और नवोदित चित्रकारों के उत्कृष्ट हस्तकला, चित्रांकन तथा छायाचित्रण का अद्भुत प्रदर्शन देख सकेंगे। चित्रकार तन्मय विश्वास, अम्बरीश दास, अनिन्द्य शंकर चक्रवर्ती सहित अन्य कलाकारों के निरंतर प्रयास से यह चित्र प्रदर्शनी सर्वांगपूर्ण रूप से सुंदर बन पाई है। यह रंग पानसी की चौथी वार्षिक चित्र प्रदर्शनी है।

आगामी १५ मार्च तक प्रतिदिन अपराह्न तीन बजे से रात्रि आठ बजे तक यह चित्र प्रदर्शनी झील काली मंदिर के पास स्थित बिरला अकादमी कला एवं संस्कृति के चौथे तल पर कला प्रेमियों के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन समारोह में अभिनेत्री गार्गी राय चौधुरी भी उपस्थित थीं।









