बागडोगरा: पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने शनिवार को बागडोगरा एयरपोर्ट पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ में हिस्सा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और उनके सार्वजनिक सेवा में २५ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महीने भर चलने वाले विशेष कार्यक्रम के तहत इस अभियान का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री घोष ने प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और समाज की सेवा में समर्पित कर दिया है। उनके कुशल नेतृत्व में भारत आज विश्व पटल पर नए आयाम तय कर रहा है।”
इस अवसर पर मंत्री घोष के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्थानीय नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस अभियान के तहत महीने भर विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।





