बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भड़के अक्षर पटेल, कहा: खुद लेनी होगी जिम्मेदारी

IMG-20260428-WA0048(1)

​नई दिल्ली: आईपीएल २०२६ में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मिली ९ विकेट की करारी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने अपनी टीम के बल्लेबाजों को आड़े हाथों लिया है। अक्षर ने कहा कि जिस तरह से टीम ने मामूली स्कोर पर विकेट गंवाए, वह समझ से परे है और इसके लिए बल्लेबाजों को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी लेनी होगी।
​सोमवार रात अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली की शुरुआत किसी दुःस्वप्न जैसी रही। टीम ने महज ४ ओवर के भीतर ७ रन के स्कोर पर अपने ६ विकेट खो दिए थे। भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की आग उगलती गेंदों के सामने दिल्ली की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और पूरी टीम ७५ रनों पर सिमट गई। अक्षर ने कहा, “शुरुआती १५-१६ गेंदों में ६ विकेट गिरना हैरान करने वाला है। इस स्तर पर हर खिलाड़ी को अपनी तैयारी और प्रदर्शन के प्रति जवाबदेह होना चाहिए।”
​लगातार तीसरी हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अब पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर खिसक गई है, जिससे उसकी प्लेऑफ की राह मुश्किल हो गई है। कप्तान अक्षर ने आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि उनके पास विश्व स्तरीय आक्रमण है, लेकिन हमारे शीर्ष क्रम को अधिक सतर्क रहने की जरूरत थी। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम एकजुट होकर वापसी करेगी और प्लेऑफ की रेस में बनी रहेगी।

About Author

Advertisement