बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाया ब्याज

6b00eabb-e857-489f-99c4-0ee41d19b0d6

अब मिलेगा ७.९५% तक का फायदा

बंधन बैंक ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में २० बेसिस पॉइंट्स (०.२०%) की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के बाद बैंक अब २ साल से लेकर ३ साल से कम की अवधि वाली फिक्स्ड डिपॉजिट पर ७.९५% तक की शानदार ब्याज दर दे रहा है। बैंक की तरफ से हमारे सीनियर सिटीजंस (वरिष्ठ नागरिकों) को सबसे ज्यादा ७.९५% का ब्याज दिया जा रहा है, जबकि इसी अवधि की एफडी पर बाकी ग्राहकों को ७.४५% का ब्याज मिलेगा।
​इसके साथ ही, बैंक वरिष्ठ नागरिकों को ५ साल से कम की लंबी अवधि वाली एफडी पर भी ७.७५% का आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। इसी अवधि के लिए अन्य ग्राहकों को ७.२५% ब्याज मिलेगा, जो कि पूरे बैंकिंग सेक्टर में सबसे बेहतरीन ब्याज दरों में से एक है।
​यही नहीं, बंधन बैंक ने ₹५ लाख से ऊपर और ₹१० लाख तक के सेविंग्स अकाउंट (बचत खाते) बैलेंस पर भी ६.५% की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।
​अब बैंक के ग्राहकों को इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है; वे अपने घर या दफ्तर में बैठकर ही रिटेल इंटरनेट बैंकिंग या फिर ‘एमबंधन'(mBandhan) मोबाइल ऐप के जरिए आसानी से एफडी बुक या निवेश कर सकते हैं। इस ऑनलाइन प्रोसेस से ग्राहक बिना किसी झंझट के बस कुछ ही मिनटों में तेज और आसान तरीके से एफडी बुक कर पाएंगे।

About Author

Advertisement