कोलकाता: पश्चिम बंगाल में राज्यपाल के रूप में आर एन रवि के पदभार संभालने के साथ ही राजभवन में खाली पड़े महत्वपूर्ण पदों को भरने की प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के अनुसार, राज्यपाल के सचिव पद के लिए एक आईएएस अधिकारी की तलाश जारी है।
इसके अलावा विशेष सचिव के पद पर एक पदोन्नत आईएएस अधिकारी की नियुक्ति की तैयारी है। वहीं दो संयुक्त सचिव सहित अन्य प्रशासनिक पदों के लिए भी योग्य अधिकारियों की खोज की जा रही है। कुल मिलाकर पांच प्रमुख पदों पर नियुक्ति की पहल शुरू हो चुकी है।
सूत्रों का कहना है कि नवान्न इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहा है और जल्द ही निर्णय लिया जा सकता है। राजभवन के एक अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को पिछले शुक्रवार संदेश भेजा गया था। उम्मीद जताई जा रही है कि इस सप्ताह अधिकारियों के नामों की सूची मिल सकती है।










