प्रधानमंत्री के सिक्किम दौरे की तैयारियों पर बैठक, सांसद राजू बिष्ट उपस्थित

FB_IMG_1777133244320

गंगटोक: सिक्किम में आगामी प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए तैयारियों और विभिन्न विषयों पर एक महत्वपूर्ण बैठक गंगटोक स्थित दल के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सांसद राजू बिष्ट उपस्थित रहे।
इस बैठक में सिक्किम के प्रदेश अध्यक्ष डी आर थापा, सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता सम्बित पात्र, सिक्किम के प्रभारी नेता तथा बिहार के विधायक दिलीप कुमार जायसवाल सहित सिक्किम के अन्य वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
बैठक में मुख्य रूप से सिक्किम में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी दौरे तथा उससे संबंधित चल रही तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दौरे को सफल और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
सांसद राजू बिष्ट ने कहा कि सिक्किम जैसे सुंदर राज्य में प्रधानमंत्री का आगमन अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसके लिए सभी को मिलकर पूरी तैयारी सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी के सामूहिक प्रयास से यह दौरा सफलतापूर्वक संपन्न होगा।

About Author

Advertisement