कोलकाता: आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काेलकाता मे हुगली नदी के तट का दौरा किया और गंगा की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर अपनी बात रखी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्येक बंगाली के लिए गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह एक प्राचीन सभ्यता की आत्मा को वहन करती है। उन्होंने गंगा के पवित्र जल के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह नदी देश की परंपरा, संस्कृति और लोगों की आस्था से गहराई से जुड़ी हुई है।

इस दौरे को लेकर क्षेत्र में प्रशासनिक सक्रियता बढ़ा दी गई थी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रधानमंत्री का यह संदेश गंगा के प्रति लोगों की भावनाओं और श्रद्धा को और अधिक सुदृढ़ करेगा, ऐसा माना जा रहा है।









