पेशेवर बॉक्सिंग में किस्मत आज़माने पर विचार कर रहीं एमसी मैरी कॉम

IMG-20260330-WA0071

नई दिल्ली: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता और छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मैरी कॉम ने संकेत दिया है कि वह अब पेशेवर बॉक्सिंग में कदम रख सकती हैं।
लंदन ओलंपिक २०१२ में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक में पदक हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला बॉक्सर बनीं ४३ वर्षीय मैरी कॉम का मानना है कि अब वह अमेच्योर सर्किट में देश का प्रतिनिधित्व करने की उम्र पार कर चुकी हैं।
मैरी कॉम ने कहा, “छह बार वर्ल्ड चैंपियन बनना मेरे लिए बड़ी उपलब्धि रही। लेकिन अब इस उम्र में मैं देश के लिए अमेच्योर स्तर पर नहीं खेल सकती। प्रोफेशनल बॉक्सिंग एक नया अवसर हो सकता है, और मैं इस बारे में गंभीरता से सोच रही हूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वह खुद को नई चुनौती के लिए तैयार कर रही हैं और अपनी क्षमताओं को साबित करना चाहती हैं। “मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं ताकि लोगों को दिखा सकूं कि मैं क्या कर सकती हूं,” उन्होंने कहा।
मैरी कॉम अपने निजी बॉक्सिंग अकादमी से भी सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं। वह समय-समय पर मणिपुर जाती रहती हैं, हालांकि राज्य की वर्तमान परिस्थितियों के कारण हर बार जाना संभव नहीं हो पाता। ऐसे समय में भी वह फोन के माध्यम से अकादमी के कामकाज पर नजर बनाए रखती हैं।

About Author

Advertisement