कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर कोलकाता पहुंचे। इस दौरान उन्होंने १८,६८० करोड़ रुपये की सड़क, रेलवे और बंदरगाह परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं राज्य और पूर्वी भारत के विकास को नई गति देंगी और व्यापार व उद्योग के विस्तार में मदद करेंगी।
पीएम मोदी ने पुरुलिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पश्चिम बंगाल के छह रेलवे स्टेशनों का पुनर्निर्माण किया। उन्होंने कहा कि यह विकास केवल इंफ्रास्ट्रक्चर तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे लाखों लोगों का जीवन भी आसान होगा।
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की वर्तमान ममता सरकार पर कड़ी टिप्पणियाँ की। उन्होंने इसे तानाशाही करार देते हुए कहा कि जल्द ही राज्य में बदलाव आएगा और कानून का राज स्थापित होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल रेलवे और अन्य परियोजनाओं में पीछे नहीं रहेगा और केंद्र सरकार इंफ्रास्ट्रक्चर का तेज़ विस्तार कर रही है।
इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि आज देश में रेलवे को आधुनिक बनाने का तेज अभियान चल रहा है और पश्चिम बंगाल इसका हिस्सा बनेगा। उनके अनुसार, सड़क, रेलवे और पोर्ट परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास से व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा।









