पीआईबी शिमला के प्रतिनिधिमंडल ने काबी तिंगदा और ऐतिहासिक काबी लुंगचोक का किया दौरा

FB_IMG_1789501467987

​काबी तिंगदा: सिक्किम के आधिकारिक परिचयात्मक दौरे पर आए प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी), शिमला के १३ सदस्यीय संचार प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को काबी तिंगदा खंड प्रशासनिक केंद्र का दौरा किया। काबी तिंगदा पहुंचने पर प्रतिनिधिमंडल का खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) और स्थानीय अधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
​दौरे के दौरान काबी तिंगदा के डिविजनल इंजीनियर सोनाम पिंचो ने ‘जीवंत गांव कार्यक्रम’ के तहत चल रहे विकास कार्यों और सिक्किम के समृद्ध इतिहास पर एक प्रस्तुति दी। इसके साथ ही खंड विकास अधिकारी ने राज्य सरकार की प्रमुख जनकल्याणकारी नीतियों और ग्रामीण विकास पहलों की जानकारी दी। सांस्कृतिक आदान-प्रदान के तहत पीआईबी शिमला के सहायक निदेशक ने खंड विकास अधिकारी को पारंपरिक हिमाचली टोपी और स्कार्फ भेंट किया।

प्रशासनिक बैठक के बाद प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक काबी लुंगचोक का दौरा किया और लेप्चा एवं भूटिया समुदायों के बीच १३वीं शताब्दी में संपन्न हुए पवित्र रक्त भ्रातृत्व संधि से जुड़े ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की।

About Author

Advertisement