नई दिल्ली: भारत का चुनाव आयोग आज चार राज्यों, पश्चिम बङ्गाल, तमिलनाडु, असम और केरल साथ ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में होने वाले विधानसभा चुनावों का कार्यक्रम घोषित करने जा रहा है।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार आज दिल्ली स्थित आयोग मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में चुनाव की तारीखों और चरणों की जानकारी देंगे। इन राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून के बीच समाप्त हो रहा है।
चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पहले चुनाव आयोग की टीम ने इन राज्यों का दौरा कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की थी। इस दौरान अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की गई।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कोलकाता और असम में विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया तथा राजनीतिक सभाओं को संबोधित किया।
इन चुनावों को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। असम में भारतीय जनता पार्टी तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही है, जबकि पश्चिम बङ्गाल में उसका मुकाबला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार से होगा।










