पश्चिम बंगाल मे “डबल इन्जिन सरकार का प्रभाव: तीन नई रेल परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

train

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्ता की कमान सुवेन्दु अधिकारी के हाथों में आते ही केंद्र सरकार ने राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए खजाना खोल दिया है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी को पत्र लिखकर बंगाल के लिए तीन महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है। राज्य में ‘डबल-इंजन’ की सरकार बनने के बाद इसे केंद्र की ओर से दिए गए पहले बड़े ‘गिफ्ट’ के रूप में देखा जा रहा है।
​रेल मंत्रालय की ओर से जारी मंजूरी के अनुसार, पहली परियोजना १०७ किलोमीटर लंबी शालबनी-आद्रा तीसरी रेल लाइन की है, जिसके सर्वे और विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) का काम शुरू होगा। दूसरी ओर, उत्तर बंगाल की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए न्यू जलपाईगुड़ी से सिलीगुड़ी जंक्शन के बीच ७.१५ किलोमीटर लंबी लाइन के दोहरीकरण को भी स्वीकृति मिली है। इसके साथ ही, कोलकाता के संत्रागाछी से जयपुर के खातीपुरा के बीच एक नई एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का फैसला किया गया है।
​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि टीएमसी सरकार के दौरान केंद्र और राज्य के बीच रहे गतिरोध के कारण कई परियोजनाएं ठप पड़ी थीं, जिन्हें अब सुवेन्दु सरकार के आने के बाद गति मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी ने कहा कि केंद्र के सहयोग से राज्य में विकास की नई लहर आएगी। इन परियोजनाओं से न केवल यातायात सुगम होगा, बल्कि पर्यटन और व्यापार के क्षेत्र में भी बंगाल को नई मजबूती मिलेगी।

About Author

Advertisement