पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल का खरसांग में भव्य स्वागत

IMG-20260607-WA0116

खरसांग: पश्चिम बंगाल की शहरी विकास एवं नगर पालिका मामले, महिला एवं बाल विकास और सामाजिक कल्याण मंत्री अग्निमित्रा पॉल का रविवार को खरसांग में भव्य स्वागत किया गया। मंत्री अग्निमित्रा पॉल दार्जिलिंग पहाड़ के दौरे पर आई हैं। दार्जिलिंग जाने के क्रम में खरसांग के टूरिस्ट लॉज परिसर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खरसांग की ओर से उन्हें पहाड़ी परंपरा के अनुसार ‘खदा’ (पारंपरिक स्कार्फ) ओढ़ाकर स्वागत किया गया।
​इस अवसर पर मंत्री अग्निमित्रा पॉल के साथ दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट और खरसांग के विधायक सोनाम लामा भी उपस्थित थे। मंत्री अग्निमित्रा पॉल का स्वागत करने वालों में भारतीय जनता पार्टी दार्जिलिंग जिला सचिव विनय प्रसाद, कानूनी सलाहकार रमेश अग्रवाल, मंडल सभापति संजय थापा, सदस्य रामकृष्ण शर्मा, खरसांग नारी प्रकोष्ठ की सभापति दीपिका प्रधान प्रसाद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। खरसांग में स्वागत कार्यक्रम के बाद मंत्री अग्निमित्रा पॉल दार्जिलिंग दौरे के लिए प्रस्थान कर गईं।

About Author

Advertisement