नागरिक समाज महिला समिति की सदस्यायों ने गांजा डीलर को पकड़ किया पुलिस के हवाले 

IMG-20250306-WA0195

सिलीगुड़ी: सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत न्यू जलपाईगुड़ी थाना अंतरगर्त मदनी बाजार इलाके में एक महिला लंबे समय से गांजा का कारोबार चला रही थी।हालाँकि, न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी। अंतत, नागरिक समाज की महिला समिति के सदस्यायों काे अवैध कारोबार को ख़त्म करने के आगे आना पाडा है। नागरिक समाज की महिला समिति की ओर से छापा मारकर पांच किलोग्राम ९० ग्राम गांजा  बरामद किया।इस घटना में महिला समिति की सदस्यों ने गोलापी दास नामक महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।बताया जा रहा है कि महिला कल रात धूपगुड़ी से पांच किलो ९० ग्राम गांजा लेकर सिलीगुड़ी के मदनी बाजार स्थित घर में आई थी। यह खबर नागरिक समाज महिला समिति के सदस्यों तक पहुंची। फिर उन्होंने घर पर छापा मारा। न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई।

इसके बाद जब पुलिस पहुंची तो नागरिक समाज महिला समिति के सदस्यों ने महिला और बरामद गांजा को पुलिस को सौंप दिया। पता चला है कि महिला लंबे समय से माझाबारी स्थित उस मकान में गांजा का कारोबार चला रहा था।

About Author

Advertisement