‘श्रीमद्भगवद्गीता’ भेंट कर स्वागत
कोलकाता: आज लोकभवन में नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल रविंद्र नारायण रवि से विपक्ष के नेता तथा पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने शिष्टाचार भेंट की। सामाजिक माध्यमों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मुलाकात के दौरान राज्य के समग्र विकास, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनकल्याणकारी कार्यों में राज्यपाल की भूमिका पर चर्चा हुई, ऐसा अधिकारी ने बताया।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद शुभेंदु अधिकारी द्वारा जारी बयान के अनुसार उन्होंने आशा व्यक्त की कि राज्य के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रहते हुए राज्यपाल विकास, सुशासन और जनहित से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर विपक्ष के नेता एवं पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष शुभेंदु अधिकारी ने राज्यपाल को ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ भेंट कर स्वामी विवेकानंद और महाप्रभु चैतन्य की पुण्यभूमि में उनका स्वागत किया।
साथ ही राज्यपाल द्वारा यह महत्वपूर्ण दायित्व ग्रहण करने पर उन्हें बधाई देते हुए विपक्ष के नेता ने राज्य के हित से जुड़े विषयों में आवश्यक सहयोग और समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।









