नई दिल्ली: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए देश के सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
आंकड़ों के अनुसार, पवन कुमार चामलिंग ने ८,९३० दिनों तक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था, जबकि नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में कुल ८,९३१ दिन पूरे कर लिए हैं।
यह उपलब्धि भारतीय राजनीति में निरंतर नेतृत्व और दीर्घकालिक सार्वजनिक सेवा का प्रतीक मानी जा रही है।
नरेंद्र मोदी इससे पहले गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेता भी रह चुके हैं। साथ ही, वे देश के ऐसे पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने २०१४, २०१९ और २०२४ के लोकसभा चुनाव लगातार जीते हैं।
१७ सितंबर ९५० को गुजरात में जन्मे नरेंद्र मोदी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक के रूप में की थी। वर्ष १९८५ में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ने के बाद उन्होंने संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और बाद में देश के प्रधानमंत्री बने।









