‘धुरंधर २’ ने रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका

4391178-dhurandhar-2

मुंबई: बॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्मों में शामिल ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल पैदा कर दी है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह स्पाई थ्रिलर फिल्म पहले ही दर्शकों के बीच भारी चर्चा का विषय बनी हुई है।
फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर अपने चर्चित किरदार में नजर आ रहे हैं, जबकि राधा मोहन, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा यामी गौतम का कैमियो भी फिल्म का खास आकर्षण बताया जा रहा है।
बुधवार को हुए पेड प्रीव्यू से फिल्म ने लगभग ४४ करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, ओपनिंग डे पर ६० से ७० करोड़ रुपये तक की कमाई का अनुमान लगाया जा रहा है। करीब १०,००० शो के साथ इसे अब तक की सबसे बड़ी प्रीमियर रिलीज माना जा रहा है।
फिल्म के पहले भाग (५ दिसंबर २०२५) ने १३०० करोड़ रुपये की कमाई कर ब्लॉकबस्टर का रिकॉर्ड बनाया था, जिसके कारण इसके सीक्वल को लेकर पहले से ही भारी उत्साह था।
एडवांस बुकिंग ने भी रिलीज से पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, हालांकि पेड प्रीव्यू के दौरान कुछ तकनीकी समस्याएँ भी सामने आईं। मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में कई शोज़ प्रभावित हुए, जबकि मलयालम और कन्नड़ संस्करण के शो गुरुवार तक टाल दिए गए। तमिल और तेलुगु वर्जन में भी देरी की खबर है।
फिल्म का निर्माण जेआईओ स्टूडियोज और बी६२ स्टूडियोज द्वारा किया गया है।
अब सभी की निगाहें फिल्म के पहले वीकेंड कलेक्शन पर टिकी हैं, जिससे यह साफ होगा कि २०२६ में बॉक्स ऑफिस पर किसका दबदबा रहेगा।

About Author

Advertisement