‘धुरंधर’ में इस्तेमाल हुआ ४० साल पुराना पाकिस्तानी गाना, सिंगर को मिले ४५ लाख रुपये

movie-83-2025-11-24e6a333786baeea59012e041aaccc54

नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ सिर्फ अपनी कहानी और एक्शन ही नहीं, बल्कि अपने गीतों के कारण भी चर्चा में है। खासकर एक पुराने पाकिस्तानी गाने ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।
फिल्म में रणवीर सिंह और संजय दत्त पर फिल्माया गया ‘हवा हवा’ गाना काफी लोकप्रिय हुआ है। यह गीत करीब ४० साल पुराना है।
यह गाना पाकिस्तानी गायक हसन जहांगीर ने गाया था। जानकारी के अनुसार करीब २ मिनट के इस गाने के लिए निर्माताओं ने गायक को लगभग ५० हजार डॉलर (करीब ४५ लाख रुपये) का भुगतान किया।
गायक जहांगीर ने एक कार्यक्रम में बताया कि उनके गाने के उपयोग के लिए अनुमति ली गई थी और उन्हें भुगतान भी किया गया। उन्होंने कहा कि अब किसी भी गाने के उपयोग से पहले अनुमति और भुगतान जरूरी होता है।
फिल्म की सफलता के बाद इसका दूसरा भाग भी आने वाला है, जिसमें भी पुराने गीतों का इस्तेमाल किया गया है।

About Author

Advertisement