​देश-दुनिया के इतिहास में आज: ८ सितंबर

IMG-20260908-WA0003

नई दिल्ली: 8 सितंबर का दिन देश और दुनिया के इतिहास में अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस और कई अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जाना जाता है। जानिए आज के महत्वपूर्ण घटनाें काे:
​१२७६: कार्डिनल पेड्रो जूलियाओ को पोप के रूप में चुना गया, जिन्होंने पोप जॉन XXI का नाम अपनाया। वह पुर्तगाल में पैदा हुए एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं जो रोमन कैथोलिक चर्च के पोप बने। पोप बनने से पहले वह एक जाने-माने चिकित्सक, दार्शनिक और वैज्ञानिक थे। उन्होंने चिकित्सा पर कई महत्वपूर्ण किताबें भी लिखी थीं।
​१३२०: गाजी मलिक ने खुसरो खान को हराकर दिल्ली के सिंहासन पर अधिकार किया और ग्यासुद्दीन तुगलक के नाम से तुगलक वंश की नींव रखी।
​१३३१: स्टीफन उरोस चतुर्थ दुसान ने अपने पिता स्टीफन उरोस तृतीय को गद्दी से हटाकर खुद को सर्बिया का राजा घोषित किया था (उन्हें इतिहास में “दुसान महान” के नाम से भी जाना जाता है)।
​१४४९: टुमू किले का युद्ध हुआ और इस युद्ध में उत्तरी युआन (मंगोलियाई ओइरत सेना) ने चीन के मिंग राजवंश को बुरी तरह हराया और युवा चीनी सम्राट झेंगटोंग को बंधक बना लिया था।
​१५०४: पुनर्जागरण काल के महान कलाकार माइकल एंजेलो की बनाई दुनिया की सबसे प्रसिद्ध मूर्तियों में से एक, ‘डेविड’ का इटली के फ्लोरेंस शहर में पहली बार जनता के सामने अनावरण किया गया था। यह मूर्ति लगभग १७ फीट (५.१७ मीटर) ऊंची है और इसका वजन ५ टन से भी ज्यादा है।
​१५५३: इंग्लैंड की महारानी मैरी प्रथम ने लिचफिल्ड को एक नया शाही चार्टर जारी किया था। इस चार्टर के तहत लिचफिल्ड को न केवल एक आधिकारिक शहर घोषित किया गया, बल्कि इसे स्टाफर्डशायर से अलग करके अपने आप में एक स्वतंत्र काउंटी का दर्जा भी दिया गया। यह दर्जा साल १८८८ तक बरकरार रहा।
​१५६३: मैक्सिमिलियन द्वितीय को हंगरी का राजा चुना गया था। वे पवित्र रोमन सम्राट भी थे। हंगरी के राजा के रूप में उनका राज्याभिषेक सेंट मार्टिन कैथेड्रल (जो आज के स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में है) में हुआ था।
​१६३६: अमेरिका के मैसाचुसेट्स के कैम्ब्रिज में हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई थी।
​१६८९: चीन (किंग राजवंश) और रूस (रूसी साम्राज्य) के बीच नेरचिंस्क की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस संधि के तहत दोनों देशों ने पहली बार अपनी आधिकारिक सीमाओं को तय किया, विशेष रूप से अमूर नदी घाटी के क्षेत्र में। रूस को अमूर नदी के उत्तर के कुछ हिस्सों से अपना दावा छोड़ना पड़ा और अल्बाज़िन में बने अपने किले को नष्ट करना पड़ा।
​१९००: अमेरिका के टेक्सास प्रांत के गैलवेस्टोन शहर में इतिहास का सबसे घातक प्राकृतिक आपदा आया था। इस श्रेणी ४ के चक्रवाती और ज्वारीय तूफान के कारण ६,००० से १२,००० लोगों की मौत हो गई थी। जब यह तूफान गैलवेस्टोन के तट से टकराया, तब हवा की रफ्तार लगभग २२० से २३३ किमी/घंटा थी।
​१९४३: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जनरल ड्वाइट डी. आइजनहावर और इटली के प्रधानमंत्री मार्शल पिएत्रो बडोग्लियो ने सार्वजनिक रूप से मित्र देशों के सामने इटली के आत्मसमर्पण (युद्धविराम) की घोषणा की थी।
​१९५२: जेनेवा में यूनिवर्सल कॉपीराइट कन्वेंशन को अपनाया गया था, जिसका उद्देश्य दुनिया भर में लेखकों, कलाकारों और रचनाकारों के अधिकारों की रक्षा करना था। भारत समेत ३५ देशों ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।
​१९६२: चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के करीब ६०० चीनी सैनिकों ने थाग ला रिज के पास भारतीय पूर्वी सेक्टर में भारतीय सीमा के अंदर घुसपैठ करते हुए धोला पोस्ट को घेर लिया था।
​१९६५: ‘असल उत्तर की लड़ाई’ (असल उत्तर गांव, तरन तारन जिला – खेमकरण सेक्टर, पंजाब) द्वितीय विश्व युद्ध के बाद इतिहास की सबसे बड़ी टैंक लड़ाइयों में से एक थी, जिसमें भारतीय सेना ने पाकिस्तान के घमंड को चकनाचूर कर दिया था।
​१९६६: प्रसिद्ध अमेरिकी साइंस फिक्शन टेलीविजन सीरीज ‘स्टार ट्रेक’ का पहली बार प्रसारण हुआ था। इसका पहला एपिसोड “द मैन ट्रैप” अमेरिकी टीवी नेटवर्क एनबीसी पर दिखाया गया था। जीन रॉडेनबेरी द्वारा बनाई गई इस सीरीज ने न सिर्फ साइंस फिक्शन के मायने बदले, बल्कि भविष्य की कई तकनीकों (जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट) और सामाजिक विचारों को भी प्रेरित किया।
​१९८६: चिली के राष्ट्रपति अगस्टो पिनोशे पर हुए जानलेवा हमले में उनके पांच अंगरक्षकों की मौत हो गई थी और वह बाल-बाल बच गए थे।
​१९८८: रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया ने अपने माइक्रोलैट सिंगल-इंजन एयरक्राफ्ट ”एल’एस्प्रिट डी’एविएटर’ से लंदन से अहमदाबाद तक की ऐतिहासिक उड़ान पूरी की थी।
​१९९१: एक ऐतिहासिक जनमत संग्रह के बाद मैसिडोनिया गणराज्य ने यूगोस्लाविया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी।
​१९९७: ऑस्ट्रेलियाई टेनिस दिग्गज पैट्रिक राफ़्टर ने अमेरिकी ओपन के फाइनल मैच में ब्रिटेन के ग्रेग रुसेद्स्की को हराकर अपने करियर का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता था।
​१९९८: दक्षिण अफ्रीका के डरबन में हुए १२वें शिखर सम्मेलन के दौरान यह निर्णय लिया गया था कि २००१ में होने वाले १३वें गुट निरपेक्ष आंदोलन शिखर सम्मेलन की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी जाएगी।
​२०००: न्यू यॉर्क में संयुक्त राष्ट्र सहस्राब्दी शांति शिखर सम्मेलन के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने हिंदी में ऐतिहासिक भाषण दिया था।
​२००२: नेपाल के गृहयुद्ध के दौरान माओवादी विद्रोहियों ने सिंधुली जिले के भीमान में एक पुलिस चौकी पर भीषण हमला किया और माओवादियों ने ११९ पुलिस कर्मियों को मार डाला।
​२००३: इज़राइल के तत्कालीन प्रधानमंत्री एरियल शैरोन चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे थे। यह किसी भी इज़राइली प्रधानमंत्री की पहली भारत यात्रा थी।
​२००६: महाराष्ट्र के नासिक ज़िले के मुस्लिम बहुल शहर मालेगांव में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे। इस दर्दनाक घटना को ‘२००६ मालेगांव बम विस्फोट’ के नाम से जाना जाता है। इन धमाकों में ३१ से ३७ लोगों की मौत हो गई थी और ३०० से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे।
​२००८: सर्वोच्च न्यायालय ने कैनफिना म्यूचुअल फण्ड घोटाले मामले के मुख्य अभियुक्त और शेयर दलाल केतन पारिख व अन्य आरोपियों को ज़मानत दी।
​२००८: प्रसिद्ध अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने भारतीय अरबपति लक्ष्मी मित्तल को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड देने की घोषणा की।
​२००९: भारत ने विमान वाहक पोत एडमिरल गोर्शकोव (जिसे बाद में आईएनएस विक्रमादित्य नाम दिया गया) को नए कलपुर्जे लगाकर तैयार करने के लिए रूस को १० करोड़ २० लाख डॉलर दिए।
​२०१०: उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच बढ़ते तनाव और परमाणु कार्यक्रम के चलते, दक्षिण कोरिया ने ईरान के खिलाफ नए प्रतिबंधों की घोषणा की।
​२०१०: सैन फर्नांडो नरसंहार में शामिल होने के आरोप में कुख्यात ‘लॉस ज़ेटास’ ड्रग कार्टेल के ७ बंदूकधारियों को गिरफ्तार किया था।
​२०११: रूसी सुरक्षा बलों ने उत्तरी काकेशस क्षेत्र में संदिग्ध चरमपंथियों के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया, जिसमें कम से कम ६ लोग मारे गए।
​२०११: मशहूर ब्रिटिश फैशन डिजाइनर जॉन गैलियानो को पेरिस की एक अदालत ने यहूदी-विरोधी टिप्पणी करने का दोषी ठहराया और उन पर ६,००० यूरो का जुर्माना लगाया।
​२०१२: करीब ४ साल की लंबी देरी के बाद एयर इंडिया ने आधिकारिक तौर पर बोइंग ७८७ ड्रीमलाइनर विमान को अपने बेड़े में शामिल किया।
​२०१२: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में नाटो मुख्यालय के पास तालिबान द्वारा किए गए एक आत्मघाती बम धमाके में कम से कम ६ लोगों की मौत हो गई।
​२०१२: रोमानिया में एक यात्री ट्रेन और ट्रैक्टर की जोरदार भिड़ंत में ८ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।
​२०१३: ग्वाटेमाला की राजधानी के बाहरी इलाके में एक कार में आए बंदूकधारियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें ११ लोगों की मौत हो गई और १८ अन्य घायल हो गए।
​२०१३: इंडोनेशिया के जकार्ता में एक मिनीबस और कार की टक्कर में ६ लोगों की मौत हो गई, जबकि रोमानिया के इयासी में एक ट्रेन और मिनीबस की टक्कर में ११ लोग मारे गए।
​२०१३: अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कुश्ती को २०२० के टोक्यो ओलंपिक खेलों में बनाए रखने का फैसला किया।
​२०१४: यूक्रेन और रूस-समर्थित विद्रोहियों के बीच चल रहे संघर्ष के दौरान, मिंस्क समझौते के तहत इस दिन विद्रोहियों ने करीब १,२०० युद्धबंदियों को रिहा किया।
​२०१४: हैदर अल-अबादी ने आधिकारिक तौर पर इराक के ७५वें प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
​२०१४: अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने फाइनल मुकाबले में कैरोलिन वोजनियाकी को हराकर अपना छठा यूएस ओपन और करियर का १८वां ग्रैंड स्लैम एकल खिताब जीता।
​२०१५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के बड़े उद्योगपतियों और आर्थिक दिग्गजों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने जोर दिया कि चीन की अर्थव्यवस्था में आई कमजोरी भारत के लिए नए अवसरों के द्वार खोल सकती है और भारतीय उद्योग जगत को जोखिम उठाकर निवेश बढ़ाना चाहिए।
​२०१५: मुंबई के चर्चित ‘शीना बोरा हत्याकांड’ की जांच में व्यक्तिगत रूप से गहरी दिलचस्पी लेने वाले मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया का अचानक तबादला कर दिया गया। उनकी जगह अहमद जावेद को मुंबई का नया पुलिस कप्तान बनाया गया।
​२०१५: भारतीय भारोत्तोलक दीपक लाठर ने समोआ में आयोजित ५वें राष्ट्रमंडल युवा खेलों में ६२ किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।
​२०१५: तुर्की की सेना ने उत्तरी इराक में कुर्दिश उग्रवादी संगठन पीकेके के ठिकानों पर भारी बमबारी की। इसके जवाब में पूर्वी तुर्की (आर्मेनिया सीमा के पास) में एक बम हमले में तुर्की के १४ पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई।
​२०१५: यमन के अल हुदैदाह बंदरगाह पर सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन द्वारा किए गए हवाई हमले में कथित तौर पर तेल तस्करी में शामिल २० भारतीय नागरिकों की मौत हो गई।
​२०१६: भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने ऐतिहासिक वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) संविधान संशोधन विधेयक को अपनी आधिकारिक मंजूरी दी, जिससे यह कानून बन गया।
​२०१६: लाओस के विएंटियान में चल रहे आसियान सम्मेलन के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मुलाकात की।
​२०१६: वैश्विक स्तर पर एप्पल ने अपने बहुप्रतीक्षित
आईफोन ७ और आईफोन ७ प्लस को लॉन्च किया था।
​२०१६: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा को प्रतिष्ठित मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब की मानद आजीवन सदस्यता दी गई, और वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं।
​२०१७: ८ सितंबर २०१७ की सुबह मेक्सिको के तट पर ८.२ तीव्रता का भीषण भूकंप आया, जो साल १९८५ के बाद से देश का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इससे भारी तबाही हुई और कई लोग हताहत हुए।
​२०१८: रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की कि वर्ष २०१९ में ‘एयरो इंडिया’ शो की मेजबानी बेंगलुरु शहर करेगा।
​२०१९: टेनिस स्टार राफेल नडाल ने देनिल मेदवेदेव को हराकर १९वां ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीता।
​२०२०: भारत में कोविड-१९ संक्रमण तेजी से फैल रहा था। पिछले २४ घंटों में रिकॉर्ड ७५,८०९ नए मामले सामने आए थे और १,१३३ लोगों की जान गई थी।
​२०२०: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीसरे ‘राष्ट्रीय पोषण माह २०२०’ अभियान की शुरुआत की थी, जिसका उद्देश्य देश को कुपोषण मुक्त बनाना और नागरिकों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना था।
​२०२०: रूस के प्रमुख विपक्षी नेता एलेक्सी नवलनी को चिकित्सीय रूप से प्रेरित कोमा से बाहर लाया गया था।
​२०२१: तालिबान ने अफगानिस्तान में अपनी अंतरिम सरकार की घोषणा की, जिसमें मुल्ला हसन अखुंद को कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाया गया और दुनिया के देशों से मान्यता हासिल करने के प्रयास शुरू किए गए।
​२०२१: अफगानिस्तान के भागे हुए पूर्व राष्ट्रपति अशरफ गनी ने काबुल के खूनी संघर्ष से बचने के लिए देश छोड़ने की बात दोहराई और अफगान जनता से माफी मांगी।
​२०२२: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजपथ का नाम बदलकर ‘कर्तव्य पथ’ करने और इंडिया गेट के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस की २८ फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया।
​२०२२: भारत और चीन की सेना ने पूर्वी लद्दाख के गोगरा-हॉटस्प्रींग्स (पीपी-१५) क्षेत्र से पीछे हटना शुरू किया।
​२०२४: भारत और अमेरिका ने क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी को आपस में ‘बदला’, ताकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इसे अपने गृह राज्य डेलावेयर से आयोजित कर सकें।
​२०२४: कानपुर/लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में एक ३ मंजिला इमारत ढहने से ५ लोगों की मौत और २४ अन्य घायल हो गए।
​८ सितंबर को जन्मे व्यक्ति
​११५७: किंग रिचर्ड प्रथम (रिचर्ड द लायनहार्ट) – इंग्लैंड के मशहूर राजा, जो अपनी बहादुरी के लिए जाने जाते थे।
​१४९४: बाबा श्रीचंद – सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के बड़े पुत्र और उदासी संप्रदाय के प्रवर्तक।
​१८८७: स्वामी शिवानंद सरस्वती – महान हिंदू आध्यात्मिक गुरु, योगी और ‘डिवाइन लाइफ सोसाइटी’ के संस्थापक।
​१८९९: रमण विश्वनाथन – जानेमाने भारतीय चिकित्सा विज्ञानी थे।
​१९०८: रूप सिंह – भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे।
​१९१०: राधाकृष्ण – हिन्दी के यशस्वी कहानीकार।
​१९२५: पीटर सेलर्स – प्रसिद्ध ब्रिटिश अभिनेता और कॉमेडियन।
​१९२६: भूपेन हजारिका – भारत रत्न से सम्मानित असम के प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार और गायक, जिन्हें ‘बार्ड ऑफ ब्रह्मपुत्र’ भी कहा जाता है।
​१९३३: आशा भोंसले – प्रसिद्ध पार्श्व गायिका जिन्होंने २० से अधिक भाषाओं में हजारों गाने गाए हैं।
​१९३६: इंदु जैन – ‘टाइम्स ऑफ इंडिया मीडिया समूह’ की पूर्व चेयरपर्सन और प्रसिद्ध परोपकारी।
​१९४८: सतीश कौल – हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता थे।
​१९५२: गिरिराज सिंह – भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ हैं।
​१९५६: सब्यसाची चक्रवर्ती – बंगाली सिनेमा और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, जिन्हें सत्यजीत रे के मशहूर जासूस किरदार ‘फेलूदा’ को जीवंत करने के लिए जाना जाता है।
​१९६२: रॉनी स्क्रूवाला – मशहूर भारतीय उद्यमी, फिल्म निर्माता (यू टीभी मोशन पिक्चर्स के संस्थापक) और समाजसेवक।
​१९७१: मार्टिन फ्रीमैन – ‘द हॉबिट’ और ‘शेरलॉक’ जैसी फिल्मों और सीरीज के लिए मशहूर ब्रिटिश अभिनेता।
​१९७४: इंद्रनील सेनगुप्ता – लोकप्रिय भारतीय मॉडल और अभिनेता, जिन्होंने हिंदी व बंगाली फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया।
​१९८६: कबीर दूहन सिंह – दक्षिण भारतीय फिल्मों (तेलुगु, तमिल और कन्नड़) के मशहूर विलेन और अभिनेता।
​१९८६: पारुपल्ली कश्यप – कॉमनवेल्थ गेम्स के स्वर्ण पदक विजेता और प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी।
​१९८९: अवीची – स्वीडन के विश्व प्रसिद्ध डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर, जिनका असली नाम टिम बर्गलिंग था।
​२००२: रीम शेख – भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी युवा अभिनेत्री।
​२००२: लॉरी विलियम्स – वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर।
​२००२: गैटेन माताराज़ो – नेटफ्लिक्स की लोकप्रिय सीरीज ‘स्ट्रेंजर थिंग्स’ से मशहूर हुए अमेरिकी अभिनेता।
​८ सितंबर को हुए निधन:
​१९६०: फ़ीरोज़ गाँधी – प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और लोकसभा के प्रभावशाली सदस्य।
​१९८२: शेख मोहम्मद अब्दुल्ला – जम्मू और कश्मीर के क्रांतिकारी नेता, जो बाद में इस राज्य के प्रधानमंत्री तथा मुख्यमंत्री बने।
​२०१३: रोमेश भंडारी – उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ राजनयिक।
​२०१९: राम जेठमलानी – भारत के प्रसिद्ध भारतीय वकील और राजनीतिज्ञ थे।
​२०१९: कैमिलो सेस्टो – प्रसिद्ध स्पैनिश गायक और संगीतकार।
​२०२१: रिज़ाबावा – मलयालम सिनेमा के एक लोकप्रिय और प्रसिद्ध अभिनेता थे, जिन्होंने कई फिल्मों और नाटकों में यादगार भूमिकाएं निभाई थीं।
​२०२२: महारानी एलिज़ाबेथ द्वितीय – ब्रिटेन की सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली महारानी।
​२०२३: अजीत निनन – भारत के मशहूर राजनीतिक कार्टूनिस्ट, जो अपने व्यंग्यात्मक रेखाचित्रों के लिए जाने जाते थे।
​२०२३: जी. मारिमुथु – तमिल सिनेमा (कोलीवुड) के एक जाने-माने अभिनेता और निर्देशक।
​८ सितंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव:
​अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस: हर साल ८ सितंबर को दुनिया भर में शिक्षा के प्रसार और निरक्षरता को खत्म करने के लिए मनाया जाता है। इसे यूनेस्को द्वारा २६ अक्टूबर १९६६ को अपनी १४वीं आम कॉन्फ्रेंस में घोषित किया गया था और पहली बार यह दिवस ८ सितंबर १९६७ को मनाया गया था।
​विश्व फिजियोथेरेपी दिवस: स्वास्थ्य और पुनर्वास में फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन भी ८ सितंबर को मनाया जाता है।

About Author

Advertisement