२५ जुलाई का दिन इतिहास में विज्ञान की एक बड़ी क्रांति और भारत की राजनीतिक परंपरा के लिए विशेष रूप से दर्ज है। आज के दिन दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी (लुई ब्राउन) का जन्म हुआ था, वहीं १९७७ से भारतीय राष्ट्रपतियों के शपथ लेने की अनूठी परंपरा भी इसी तारीख से शुरू हुई है।
२५ जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ:
१५४७: फ्रांस के हेनरी द्वितीय को ताज पहनाया गया।
१५८५: एम्सटर्डम ने ४५ रोमन कैथोलिक पर प्रतिबंध लगाया।
१६८९: फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
१८१३: भारत में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता कोलकाता की हुगली नदी पर आयोजित की गई थी।
१८१४: नियाग्रा फॉल्स के युद्ध में अमेरिका ने ब्रिटेन को हरा दिया।
१८३७: इलेक्ट्रिक टेलीग्राफ के इस्तेमाल का पहली बार सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया गया।
१८५४: वाल्टर हंट को पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट हासिल हुआ।
१९०९: फ्रांसीसी विमान चालक लुई ब्लेरियट ने पहली बार हवाई जहाज से इंग्लिश चैनल पार किया।
१९४३: इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता छोड़ी, जिसके बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
१९४८: आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया।
१९६३: अमेरिका, सोवियत संघ और ब्रिटेन ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (पार्शियल टेस्ट बैन ट्रीटी) पर हस्ताक्षर किए।
१९७७: भारत के राजनीतिक इतिहास में नीलम संजीव रेड्डी ने देश के छठे राष्ट्रपति के रूप में पदभार संभाला था। इसके बाद से प्रणब मुखर्जी, प्रतिभा पाटिल, एपीजे अब्दुल कलाम, द्रौपदी मुर्मू सहित कई राष्ट्रपतियों ने इसी तारीख को शपथ ली है।
१९७८: इंग्लैंड के ओल्डहैम जनरल अस्पताल में दुनिया के पहले टेस्ट ट्यूब बेबी लुईस जॉय ब्राउन का जन्म हुआ। इस उपलब्धि की याद में हर साल २५ जुलाई को विश्व भ्रूणविज्ञानी दिवस (वर्ल्ड एम्ब्रियोलॉजिस्ट डे) मनाया जाता है।
१९८४: सोवियत संघ की अंतरिक्ष यात्री स्वेतलाना सावित्सकाया अंतरिक्ष में चहलकदमी करने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
१९८७: आर. वेंकटरमन भारत के आठवें राष्ट्रपति बने।
१९९४: जार्डन के शाह हुसैन और इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन ने वाशिंगटन में एक ऐतिहासिक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये जिससे ४६ वर्ष से चल रहा युद्ध समाप्त हुआ।
१९९४: चन्द्रमा पर मानव पदार्पण की रजत जयंती मनाई गई।
१९९७: के.आर. नारायणन भारत के १०वें राष्ट्रपति बने।
२०००: एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होटल पर गिरा। हादसे में १०९ विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद चार लोग भी जान गंवा बैठे।
२००१: कंजरवेटिव मुस्लिम नेता हमजाह हज इंडोनेशिया के नये उप-राष्ट्रपति बने।
२००४: पाकिस्तान के परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान के तीन सहयोगी रिहा हुए।
२००७: प्रतिभा पाटिल ने भारत के १२वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। वे भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
२००८: उत्तर-पूर्व इराक में महिला आत्मघाती हमलावर के विस्फोट में एक नागरिक सहित आठ लोग मारे गए।
२००९: ईरान के विवादास्पद राष्ट्रपति चुनाव के परिणामों के विरोध में दुनिया भर के लगभग ८० शहरों में प्रदर्शन हुए।
२०१०: विकीलीक्स ने अफगानिस्तान युद्ध से जुड़े लगभग ७५,००० गोपनीय अमेरिकी सैन्य दस्तावेजों को सार्वजनिक किया।
२०१०: अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में एक हवाई हमले के दौरान ४५ नागरिकों की मौत हो गई।
२०११: बांग्लादेश ने देश की आजादी की लड़ाई में अहम योगदान के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान से सम्मानित किया।
२०११: जनरल मोटर्स इंडिया ने अपनी छोटी कार ‘शेवरलेट बीट’ का डीजल वेरिएंट बाजार में उतारा।
२०११: ओस्लो और उटोया द्वीप पर हुए भीषण बम धमाके और गोलीबारी (जिसमें ९३ लोगों की जान गई थी) के बाद नॉर्वे ने मृतकों की याद में एक मिनट का मौन रखा।
२०१२: प्रणब मुखर्जी ने संसद के केंद्रीय कक्ष में देश के १३वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
२०१२: जन लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर टीम अन्ना ने अनशन शुरू किया।
२०१२: इराक के विभिन्न हिस्सों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में ११६ से अधिक लोग मारे गए।
२०१३: तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में करीब ३,४१४ करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ४७ नए पुलों के शिलान्यास और कई विद्युत परियोजनाओं की शुरुआत की।
२०१३: स्पेन के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण कम से कम ७७-७८ लोगों की मौत हो गई।
२०१४: कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने १० मीटर एयर राइफल इवेंट में देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल किया।
२०१४: कप्तान सिंह सोलंकी को हरियाणा का नया राज्यपाल बनाया गया।
२०१५: सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने यमन में ५ दिनों के मानवीय संघर्षविराम की घोषणा की।
२०१५: उत्तरी इराक में एक स्विमिंग पूल के पास हुए दो आत्मघाती बम धमाकों में कम से कम १२ लोग मारे गए।
२०१६: इराक की राजधानी बगदाद के पास एक आत्मघाती कार बम धमाके में कम से कम २१ लोगों की मौत हो गई।
२०१६: अमेरिकी दूरसंचार कंपनी वेरिज़ोन ने ४.८ अरब डॉलर में याहू के मुख्य इंटरनेट व्यवसाय को खरीदने की घोषणा की।
२०१६: क्रिस फ्रूम ने अपने करियर का तीसरा टूर डी फ्रांस खिताब जीता।
२०१७: गुजरात में बाढ़ से ७० से ज्यादा लोग मरे।
२०१७: राम नाथ कोविंद ने भारत के १४वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली।
२०१७: राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने टेरर फंडिंग के मामले में हुर्रियत के ७ अलगाववादी नेताओं को गिरफ्तार किया।
२०१७: फिलिस्तीनी नागरिकों के भारी विरोध के बाद इजरायली सरकार ने अल-अक्सा मस्जिद परिसर के प्रवेश द्वारों से नए मेटल डिटेक्टर और कैमरे हटाने का फैसला किया।
२०१८: पाकिस्तान में मतदान के दौरान क्वेटा में एक पोलिंग बूथ के पास आत्मघाती बम धमाका हुआ, जिसमें २८ लोगों की जान चली गई।
२०१९: भारत में लोकसभा ने फौरी तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाला विधेयक पारित किया।
२०१९: अमरीकी न्याय विभाग द्वारा संघीय स्तर पर मृत्युदंड के इस्तेमाल को फिर से शुरू करने की घोषणा की गई।
२०२१: भारत की भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने ४९ किग्रा वर्ग में रजत पदक जीता।
२०२१: ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सैयद ने प्रधानमंत्री हिचेश मेचिची को बर्खास्त किया और संसद को निलंबित कर दिया।
२०२१: संयुक्त राष्ट्र के आह्वान पर पहला ‘विश्व डूबने से बचाव दिवस’ मनाया गया।
२०२२: द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी और १५वीं राष्ट्रपति बनीं।
२०२२: नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता।
२०२२: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के पास दो बसों की टक्कर में आठ लोगों की जान गई।
२०२३: भारतीय बैडमिंटन जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने कोरिया ओपन २०२३ का पुरुष युगल खिताब जीता।
२०२५: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे लंबे समय तक पद पर रहने वाले भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
२५ जुलाई को जन्मे व्यक्ति:
१८७५: जिम कॉर्बेट – प्रसिद्ध शिकारी और पर्यावरणविद्।
१८९४: परशुराम चतुर्वेदी – विद्वान् शोधकर्मी एवं समीक्षक।
१९२०: गोविन्द नारायण सिंह – मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री।
१९२९: सोमनाथ चटर्जी – प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ।
१९४८: स्वेतलाना सावित्स्काया – सोवियत अंतरिक्ष यात्री।
१९५५: इमान अब्दुलमजीद – सोमाली-अमेरिकी सुपरमॉडल और अभिनेत्री।
१९६६: हरसिमरत कौर बादल – भारतीय राजनीतिज्ञ।
१९७७: रागीश्वरी लाम्बा – लोकप्रिय भारतीय गायिका और अभिनेत्री।
१९७८: लुई ब्राउन – दुनिया की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी।
१९९३: प्रदीप रंगनाथन – दक्षिण भारतीय (तमिल) सिनेमा के अभिनेता एवं निर्देशक।
२५ जुलाई को हुए निधन:
१८३४: सैम्यूल टेलर कॉलरिज – प्रसिद्ध अंग्रेजी रोमांटिक कवि और दार्शनिक।
१८८०: गणेश वासुदेव जोशी – सार्वजनिक कार्यकर्ता।
१९५६: गोदावरीश मिश्र – उड़ीसा के समाज सुधारक और साहित्यकार।
१९८०: व्लादिमीर विसोत्स्की – रूस के प्रसिद्ध गायक और अभिनेता।
१९९७: बेन होगन – महान अमेरिकी गोल्फ खिलाड़ी।
२००१: फूलन देवी – राजनीतिज्ञ एवं पूर्व सांसद।
२००९: हैरी पैच – प्रथम विश्व युद्ध के अंतिम जीवित ब्रिटिश सैनिक।
२०१२: बी. आर. इशारा – प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक।
२०१२: जॉन अट्टा मिल्स – घाना के राष्ट्रपति।











