दुष्यंत गौतम बने सिक्किम के १९वें राज्यपाल

FB_IMG_1792420398987

मुख्य न्यायाधीश मुश्ताक ने दिलाई शपथ

​गैंगटॉक: ​सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत गौतम ने सोमवार को राज्य के १९वें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
​लोकभवन में आयोजित एक विशेष एवं गरिमामय समारोह में सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ए. मोहम्मद मुश्ताक ने नवनियुक्त राज्यपाल गौतम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग (गोले) ने नवनियुक्त राज्यपाल गौतम को पारंपरिक ‘खादा’ पहनाकर उनका स्वागत किया और बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री तामांग ने उन्हें विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, राज्य के मंत्रिपरिषद के सदस्यों, वरिष्ठ अधिकारियों तथा उपस्थित अन्य गणमान्य अतिथियों से परिचित कराया।
​समारोह में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नवनियुक्त राज्यपाल दुष्यंत गौतम को अपनी बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
​

About Author

Advertisement