दुधिया बेली पुल १५ सितंबर को मरम्मत के लिए बंद रहेगा

IMG-20260912-WA0077

सिलीगुड़ी: दुधिया में बालासन नदी पर निर्मित करीब दो सौ फीट लंबे बेली पुल को आगामी १५ सितंबर, बुधवार, सुबह ६ बजे से शाम ६ बजे तक मासिक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के लिए सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन के लिए बंद रखा जाएगा।
संबंधित विभाग के अनुसार, यदि निर्धारित तिथि १५ सितंबर को मरम्मत कार्य पूरा नहीं हो पाता है, तो पुल को १७ सितंबर को भी सुबह ६ बजे से शाम ६ बजे तक उसी अवधि के लिए बंद रखा जाएगा।
पुल बंद रहने के दौरान क्षेत्र में यातायात प्रभावित होने की संभावना है। ऐसे में यात्रियों और वाहन चालकों से अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाने की अपील की गई है।
मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पुल से वाहनों का नियमितj आवागमन फिर से शुरू कर दिया जाएगा।

About Author

Advertisement