दिल्ली :दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मालवीय नगर स्थित गेस्ट हाउस में लगी आग की घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। इस मामले में संपत्ति मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
सरकार ने कहा है कि अवैध संपत्तियों और अग्नि सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ पूरे शहर में व्यापक अभियान चलाया जाएगा। जांच में जो भी व्यक्ति या संस्था जिम्मेदार पाई जाएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।










