दार्जीलिंग में युवाओं की बड़ी भागीदारी

FB_IMG_1773919039275

अनुप गदाल के नेतृत्व में एक दल बीजेपी परिवार में शामिल

दार्जीलिंग: आज दार्जीलिंग, तराई और डूअर्स क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों के युवा नेता भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए। इस अवसर पर मिरिक दूधे के अनुप गदाल के नेतृत्व में मिरिक उप–प्रभाग के युवाओं का एक दल सहित खरसांग और कालिम्पोंग विधानसभा क्षेत्र के सदस्य भी उपस्थित थे, जानकारी सांझा की सांसद राजु बिष्ट ने।
उन्होंने कहा कि अनुप गदाल सहित इस दल का बीजेपी में शामिल होना प्रधानमंत्री प्रति स्थानीय जनता के बढ़ते भरोसे, पारदर्शी प्रशासन, समावेशी विकास और दार्जीलिंग पहाड़, तराई और डूअर्स क्षेत्र के जनता और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने की साझा दृष्टि को दर्शाता है।
कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के उद्देश्य और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए सांसद ने कहा कि वे क्षेत्र के विकास और राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। स्थानीय समस्याओं के समाधान और युवाओं के लिए अवसर सृजित करने के लिए आगामी दिनों में नजदीकी काम किया जाएगा।
इस अवसर पर बीजेपी दार्जीलिंग जिला अध्यक्ष, उप–अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

About Author

Advertisement