त्रिपुरा: मुख्यमंत्री साहा से मिलीं नीति आयोग की सदस्य डॉ. अनिया

FB_IMG_1787241790224

राज्य के विकास और केंद्रीय योजनाओं पर हुई चर्चा

​अगरतला/नई दिल्ली: त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा और नीति आयोग की सदस्य डॉ. जोराम अनिया के बीच मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास पर शिष्टाचार भेंट हुई।
​सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए मुख्यमंत्री साहा ने कहा, “नीति आयोग की माननीय सदस्य डॉ. जोराम अनिया ने आज मेरे सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न पहलों और त्रिपुरा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के क्रियान्वयन पर विस्तृत चर्चा हुई।”
​मुख्यमंत्री ने बताया कि त्रिपुरा सरकार ने स्कूली शिक्षा, पर्यटन, खेल और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र (स्टार्टअप इकोसिस्टम) के क्षेत्रों में सहायता प्रदान करने का नीति आयोग से अनुरोध किया है। इसके अलावा, राज्य की जनता के विकास को गति देने और आपसी समन्वय को मजबूत करने के तरीकों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

About Author

Advertisement