डब्ल्यूटीए फाइनल्स में सिनियाकोवा-टाउनसेंड ने जीता महिला युगल का खिताब

IMG-20261116-WA0103

इंडियन वेल्स: चेक गणराज्य की कैटरीना सिनियाकोवा और अमेरिका की टेलर टाउनसेंड की जोड़ी ने सारा एरानी और जैस्मिन पाओलिनी की इटली की जोड़ी को सीधे सेटों में पराजित कर पहली बार एक साथ डब्ल्यूटीए फाइनल्स का युगल खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ दोनों खिलाड़ियों ने अपने शानदार सीजन में एक और ट्रॉफी जोड़ ली।
सिनियाकोवा और टाउनसेंड की जोड़ी ने महिला युगल फाइनल में एरानी और पाओलिनी की जोड़ी को ६-४, ६-३ से हराया। इस तरह सिनियाकोवा और टाउनसेंड की जोड़ी पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स चैंपियन बनी।
पूरे मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल दिखाया और इटली की जोड़ी को लय हासिल करने का मौका ही नहीं दिया।
यह टाउनसेंड के करियर का पहला डब्ल्यूटीए फाइनल्स खिताब है। वहीं, सिनियाकोवा ने दूसरी बार इस प्रतिष्ठित ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पहले उन्होंने २०२१ में बारबोरा क्रेजिकोवा के साथ मिलकर डब्ल्यूटीए फाइनल्स का खिताब जीता था।
सिनियाकोवा और टाउनसेंड की जोड़ी लगातार तीसरे वर्ष डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेल रही थी। इससे पहले २०२४ में दोनों उपविजेता रही थीं, जबकि पिछले वर्ष सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। इस बार दोनों ने अपने प्रदर्शन में सुधार करते हुए खिताब अपने नाम किया।
सिनियाकोवा और टाउनसेंड के लिए डब्ल्यूटीए फाइनल्स की यह जीत सीजन की एक और बड़ी उपलब्धि साबित हुई।

About Author

Advertisement