ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान मिला मोबाइल फोन असली मालिक को सौंपा

FB_IMG_1784054488206

सिलीगुड़ी:”सिलीगुड़ी के गोरा मोड़ पर ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान तैनात एक पुलिस अधिकारी ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए सड़क पर मिले एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन को उसके असली मालिक को सुरक्षित सौंप दिया है।
​ड्यूटी के दौरान पुलिस अधिकारी को यह लावारिस मोबाइल फोन मिला था। इसके बाद पुलिस ने फोन के असली मालिक का पता लगाने के लिए आवश्यक प्रयास किए। उचित सत्यापन और पहचान की पुष्टि होने के बाद, मोबाइल फोन को उसके वास्तविक मालिक के हवाले कर दिया गया। अपना खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल मालिक ने पुलिस की मुस्तैदी और ईमानदारी की सराहना की।
​सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नरेट ने इस पहल के जरिए एक बार फिर साबित किया है कि वे जनता की सेवा, सत्यनिष्ठा और त्वरित सहायता के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।

About Author

Advertisement